संविधान के भाग V के अनुच्छेद 52 से 78 तक में संघ की कार्यपालिका का वर्णन है संघ की कार्यपालिका में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मंत्रिमंडल तथा महान्यायवादी शामिल होते हैं जिसमे से आज हम Bharat Ke Rashtrapati Kaun Hai इसके बारे में आगे पढेंगे
जैसा कि आप सभी को पता ही होगा कि राष्ट्रपति हमारे देश का प्रथम नागरिक होता है ! तथा राष्ट्रपति के पद को ही भारत का सर्वोच्च पद माना जाता है राष्ट्रपति राज्य का प्रमुख होता है ” वही राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुदृढ़ता का प्रतीक भी होता है
हमारे देश के राष्ट्रपति का निर्वाचन जनता प्रत्यक्ष रूप से नहीं करती बल्कि एक निर्वाचन मंडल के सदस्यों द्वारा उसका निर्वाचन किया जाता है
इस निर्वाचन मंडल में संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य, राज्य विधानसभा के निर्वाचित सदस्य तथा केन्द्रशासित प्रदेशों दिल्ली व पुदुचेरी विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य शामिल होते हैं
राष्ट्रपति के चुनाव से संबंधित सभी विवादों की जाँच व फैसले उच्चतम न्यायालय में होते हैं तथा उसका फैसला अंतिम होता है चुनाव जीतने के बाद राष्ट्रपति पद ग्रहण करने से पूर्व शपथ या प्रतिज्ञान लेता है
यह शपथ उसको उच्चतम न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश दिलाता है ! पर यदि उस समय पर मुख्य न्यायाधीश उपस्थित नहीं रहता है तो इस स्थिति में वरिष्ठतम न्यायाधीश द्वारा राष्ट्रपति को पद की शपथ दिलाई जाती है
राष्ट्रपति की पदावधि उसके पद धारण करने की तिथि से पांच वर्ष तक होती है. हालांकि वह अपनी पदावधि में किसी भी समय उप-राष्ट्रपति को अपना त्याग पत्र दे सकता है
इसके अतिरिक उसका कार्यकाल पूरा होने से पहले भी उस पर महाभियोग लगाकर उसे उसके पद से हटाया जा सकता है
जब तक उसका उत्तराधिकारी पद ग्रहण न कर ले राष्ट्रपति अपने पांच वर्ष के कार्यकाल के उपरांत भी उस पद पर बना रह सकता है ! वह इस पद के लिए दोबारा भी चुना जा सकता है
एक राष्ट्रपति अपने पद के लिए कई बार निर्वाचित किया जा सकता है हालाँकि अमेरिका में एक व्यक्ति दो बार से अधिक राष्ट्रपति नहीं बन सकता है ! परन्तु भारत में ऐसा कुछ नहीं है
इस लेख में हम भारत के वर्तमान राष्ट्रपति और राष्ट्रपति का कार्य संबंधित महत्वपूर्ण जानकारिया आप के साथ साझा करने की कोशिश करेंगे
वही आज के लेख में हम भारत के सभी राष्ट्रपतियों की सूची भी प्रदान करेंगे जिसका आप को वर्तमान तथा भविष्य में जरूर फायदा होगा
Bharat Ke Rashtrapati Kaun Hai
2022 के राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) जी को देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है !
द्रौपदी मुर्मू जी भारत की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में चुनी गयी हैं ! और वर्तमान Bharat के Rashtrapati द्रौपदी मुर्मू है
द्रौपदी मुर्मू जी को शपथ उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एन. वी. रमन्ना जी द्वारा 25 जुलाई 2022 को दिलाई गयी
इससे पहले हमारे देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी थे ” द्रौपदी मुर्मू जी देश की पहली महिला आदिवासी हैं जिन्हें राष्ट्रपति के रूप में चयनित किया गया है
अब यदि आपसे पूछे कि भारत की राष्ट्रपति का नाम क्या है तब आप का जवाब द्रौपदी मुर्मू होना चाहिए !
द्रौपदी मुर्मू जी का जन्म और परिवार
द्रौपदी मुर्मू जी का जन्म 20 जून 1958 में ओडिशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गाँव में एक संथाल परिवार में हुआ था उनके पिता जी का नाम बिरंचि नारायण टुडू था उनके पिता जी और दादा जी दोनों ही उनके गाँव के प्रधान के रूप में कार्य कर चुके थे
उनका विवाह श्याम चरण मुर्मू से हुआ था ! इनके 2 बेटे और 1 बेटी थी इनके एक बेटे का नाम लक्ष्मण मुर्मू था जिसकी साल 2009 में ही मृत्यु हो गयी !
तथा दुर्भाग्यवश इनके दूसरे बेटे की भी वर्ष 2013 में मृत्यु हो गयी थी इनके पति श्याम चरण मुर्मू एक पूर्व बैंक अधिकारी थे जिनकी 2014 में मृत्यु हो गयी थी
वर्तमान में केवल इनकी बेटी इतिश्री मुर्मू ही जीवित है जो कि एक बैंक कर्मचारी के रूप में कार्य कर रही है और उनका विवाह हो चुका है और वो भुव्नेश्वर में रहती हैं
हम ने संक्षेप में द्रौपदी मुर्मू जी के जन्म और परिवार के बारे में जानकारियां जानने की कोशिश की अब हम द्रौपदी मुर्मू की शिक्षा कहाँ और किस प्रकार हुई थी? इसके बारे में जानेंगे
द्रौपदी मुर्मू जी की शिक्षा
आप सभी जानना चाहते होंगे कि हमारी भारत की वर्त्तमान राष्ट्रपति ने कितनी पढाई की है !
हम आपको बता दें कि इन्होने अपनी स्नातक की शिक्षा भुवनेश्वर के रमा देवी महिला कॉलेज से पूरी की है
उसके बाद उन्होंने सरकारी नौकरी के लिए भी आवेदन किया था जिसमे उन्हें उड़ीसा के ही बिजली विभाग में जूनियर असिस्टंट के पद के लिए नौकरी मिली
उन्होंने 1979 से 1983 तक जूनियर असिस्टंट के तौर पर बिजली विभाग में कार्य किया इसके बाद उन्होंने रायपुर के अरविंदो इंटीग्रल एजुकेशन सेण्टर में शिक्षक के रूप में इन्होने अपनी सेवाएं दी
एक अध्यापिका के रूप में अपना व्यावसायिक जीवन शुरू करके इन्होने धीरे-धीरे राजनीति में प्रवेश किया और आखिर भारत जैसे विकसित देश की राष्ट्रपति की पद हासिल कर दी
आईये अब इनके राजनीतिक जीवन के बारे में भी कुछ जानकारियां प्राप्त करें
द्रौपदी मुर्मू जी का राजनीतिक जीवन
द्रौपदी मुर्मू ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुवात 1997 में रायरंगपुर नगर पंचायत में पार्षद चुनाव में जीत हासिल करके की
इन्होने भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है ! इसके साथ ही द्रौपदी मुर्मू जी भाजपा के आदिवासी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य भी रह चुकी हैं
ओडिशा के मयूरभंज जिले की रायरंगपुर सीट से इन्होनें 2000 और 2009 में भाजपा के टिकट पर दो बार जीत हासिल की और विधायक के रूप में कार्य किया !
द्रौपदी मुर्मू को ओडिशा में नवीन पटनायक के बीजू जनता दल और भाजपा गठबंधन की सरकार में 2000 और 2004 के बीच वाणिज्य, परिवहन और बाद में मतस्य और पशु संसाधन विभाग में भी मंत्री बनाया गया था
द्रौपदी मुर्मू वर्ष 2015 में झारखंड की 9वीं राज्यपाल के रूप में नियुक्त की गयी थी वहां उन्होंने सैय्यद अहमद की जगह ली थी झारखण्ड उच्च न्यायालय के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह द्वारा द्रौपदी मुर्मू को राज्यपाल पद की शपथ दिलाई गयी थी
द्रौपदी मुर्मू को झारखण्ड की पहली महिला राज्यपाल बनने का ख़िताब प्राप्त है
साथ ही वह किसी भी भारतीय राज्य की राज्यपाल बनने वाली पहली महिला आदिवासी भी हैं “द्रौपदी मुर्मू को 2007 में ओडिशा विधानसभा द्वारा नीलकंठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया जो कि उन्हें वर्ष के सर्व्श्रेष्ट विधायक के लिए दिया गया था
इस तरह अपने जीवन में इतने सारे दुखों और अडचनों के बाद भी द्रौपदी मुर्मू जी ने एक आम अध्यापिका से देश की राष्ट्रपति बनने तक का सफ़र पूरा किया है
आप में से बहुत से लोग ऐसे होंगे जो थोड़ी सी मुसीबतों और संघर्षों से डर कर अपने सपनों को पीछे छोड़ देते हैं इस स्थिति में आपको अपने देश की राष्ट्रपति से कुछ प्रेरणा लेनी चाहिए
आईये अब भारत के कुछ अन्य राष्ट्रपतियों के बारे में भी कुछ जानकारियां हासिल कर लेते है
भारत के अन्य राष्ट्रपतियों की सूची
स्वतंत्रता प्राप्ति से लेकर अब तक भारत के 14 राष्ट्रपति हो चुके हैं
इन 14 राष्ट्रपतियों के अलावा भारत में 3 कार्यवाहक राष्ट्रपति भी हुए हैं, जिनमे हमारे देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद थे तथा 15 वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी हैं
हमारे देश की प्रथम महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल जी थी तथा दूसरी महिला राष्ट्रपति हमारी 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी हैं जिनके बारे में हमने ऊपर विस्तार से पढ़ा है
1) डॉ. राजेंद्र प्रसाद | Dr. Rajendra Prasad
जन्म | 1884 |
पद ग्रहण | 26 जनवरी 1950 |
पद मुक्त | 13 मई 1962 |
उपराष्ट्रपति | डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन |
2) डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन | Dr. Sarvpalli Radhakrishnan
जन्म | 5 सितम्बर 1888 |
पद ग्रहण | 13 मई 1962 |
पद मुक्त | 13 मई 1967 |
उपराष्ट्रपति | ज़ाकिर हुसैन |
3) ज़ाकिर हुसैन | Zakir Hussain
जन्म | 1897 |
पद ग्रहण | 13 मई 1967 |
पद मुक्त | 3 मई 1969 |
उपराष्ट्रपति | वी. वी. गिरी |
4) वराहगिरी वेंकट गिरी | Varahagiri Venkat Giri
जन्म | 1884 |
पद ग्रहण | 24 अगस्त 1969 |
पद मुक्त | 24 अगस्त 1974 |
उपराष्ट्रपति | गोपाल स्वरुप पाठक |
5) फ़ख़रुद्दीन अली अहमद | Fakhruddin Ali Ahmed
जन्म | 1905 |
पद ग्रहण | 24 अगस्त 1974 |
पद मुक्त | 11 फ़रवरी 1977 |
उपराष्ट्रपति | बासप्पा दनप्पा जत्ती |
6) नीलम संजीव रेड्डी | Neelam Sanjiva Reddy
जन्म | 1913 |
पद ग्रहण | 25 जुलाई 1977 |
पद मुक्त | 25 जुलाई 1982 |
उपराष्ट्रपति | मोहम्मद हिदायतुल्लाह |
7) ज्ञानी जैल सिंह | Gyani Zail Singh
जन्म | 1916 |
पद ग्रहण | 25 जुलाई 1982 |
पद मुक्त | 25 जुलाई 1987 |
उपराष्ट्रपति | रामास्वामी वेंकटरमण |
8) रामास्वामी वेंकटरमन | Ramaswamy Venkataraman
जन्म | 1910 |
पद ग्रहण | 25 जुलाई 1987 |
पद मुक्त | 25 जुलाई 1992 |
उपराष्ट्रपति | शंकरदयाल शर्मा |
9) शंकर दयाल शर्मा | Shankar Dayal Sharma
जन्म | 1918 |
पद ग्रहण | 25 जुलाई 1992 |
पद मुक्त | 25 जुलाई 1997 |
उपराष्ट्रपति | के. आर. नारायण |
10) के. आर. नारायण | K. R. Narayan
जन्म | 1920 |
पद ग्रहण | 25 जुलाई 1997 |
पद मुक्त | 25 जुलाई 2002 |
उपराष्ट्रपति | कृष्ण कान्त |
11) ऐ. पी. जे. अब्दुल कलाम | A. P. J. Abdul Kalam
जन्म | 1931 |
पद ग्रहण | 25 जुलाई 2002 |
पद मुक्त | 25 जुलाई 2007 |
उपराष्ट्रपति | भैरोसिंह शेखावत |
12) प्रतिभा पाटिल | Pratibha Patil
जन्म | 1934 |
पद ग्रहण | 25 जुलाई 2007 |
पद मुक्त | 25 जुलाई 2012 |
उपराष्ट्रपति | मोहम्मद हामिद अंसारी |
13) प्रणब मुख़र्जी | Pranab Mukherjee
जन्म | 1935 |
पद ग्रहण | 25 जुलाई 2012 |
पद मुक्त | 25 जुलाई 2017 |
उपराष्ट्रपति | मोहम्मद हामिद अंसारी |
14) राम नाथ कोविंद | Ram Nath Kovind
जन्म | 1945 |
पद ग्रहण | 25 जुलाई 2017 |
पद मुक्त | 25 जुलाई 2022 |
उपराष्ट्रपति | वैंकैया नायडू |
15) द्रौपदी मुर्मू | Droupadi Murmu
- जन्म – 1958
- पद ग्रहण – 25 जुलाई 2022
- पदस्थ
- उपराष्ट्रपति – जगदीप धनखड़
जन्म | 1958 |
पद ग्रहण | 25 जुलाई 2022 |
पदस्थ | 2024 |
उपराष्ट्रपति | जगदीप धनखड़ |
ऊपर हमने हमारे देश के राष्ट्रपतियों की सूची देखी जिसमे हमने भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के बारे में भी पढ़ा, तो आइये इन्ही के बारे में कुछ और आवश्यक बातों पर नज़र डालें
डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी भारत के प्रथम राष्ट्रपति एवं एक महान स्वतंत्रता सेनानी भी थे वे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से ही एक थे !
और उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी,सम्मान से इन्हें राजेंद्र बाबू भी कहा जाता था
राजेंद्र प्रसाद जी ने अपनी आत्मकथा के अलावा कई पुस्तके भी लिखी हैं ! जिनमे इंडिया डिवाइडेड, सत्याग्रह एट चंपारण आदि शामिल हैं
सन 1962 में अपने राजनैतिक और सामाजिक योगदान के लिए उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” से नवाजा गया वे एक विद्वान, प्रतिभाशाली, उदार दृष्टिकोण वाले और दृढ़ निश्चयी व्यक्ति थे
अपने जीवन के आख़िरी समय को बिताने के लिये उन्होंने पटना के निकट सदाकत आश्रम को चुना यहाँ पर 28 फ़रवरी 1963 में उनके जीवन की कहानी समाप्त हो गई !
हम सभी को इन पर गर्व है और ये सदा राष्ट्र के नागरिकों को प्रेरणा देते रहेंगे
भारतीय राजनैतिक इतिहास में उनकी छवि एक महान और बहुत ही विनम्र राष्ट्रपति की है राजेंद्र प्रसाद जी की याद में पटना में ‘राजेन्द्र स्मृति संग्रहालय’ का निर्माण कराया गया है
तो ये थी हमारे देश के सभी राष्ट्रपतियों के बारे में महत्वपूर्ण बातें जिन्होंने हमारे देश और इसके नागरिकों के लिए अपने जीवन को समर्पित कर दिया
FAQ :
सवाल : भारत के पहले राष्ट्रपति कौन थे
डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी भारत के पहले राष्ट्रपति थे
सवाल : भारत की पहली महिला राष्ट्रपति कौन थी
प्रतिभा पाटिल हमारे देश की प्रथम महिला राष्ट्रपति थी तथा दूसरी महिला राष्ट्रपति के बारे में हमने आपको ऊपर विस्तार से बताया हुआ है
सवाल : भारत की वर्तमान राष्ट्रपति कौन हैं
हमारे देश भारत की वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी हैं जो कि भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति तथा पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं
सवाल : भारत के वर्तमान उपराष्ट्रपति कौन हैं
भारत के वर्तमान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ हैं
सवाल : भारत के पहले उप राष्ट्रपति कौन थे
भारत के पहले उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन थे
Conclusion
आज के लेख में हम ने Bharat Ke Rashtrapati Kaun Hai के बारे में जाना और समझा की वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी है वही उनका जन्म, परिवार, शिक्षा, और राजनीतिक जीवन आदि के बारे में पढ़ा
इसके अलावा हमने भारत के सभी राष्ट्रपतियों की सूची भी देखी जिसमे हमने भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद से लेकर 15 वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के बारे में भी सारी जानकारियां प्राप्त की !
हम आशा करते हैं कि आपको हमारे द्वारा प्रदान की जाने वाली समस्त जानकारियां पसंद आई होंगी, यदि आप को यह लेख पसंत आती है तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे
शिक्षा एंव जनरल नॉलेज संबंधित रोजाना जानकारी पाने के लिए इस वेबसाइट को फॉलो करे और हमेशा खुश रहे ! धन्यवाद