Alhamdulillah meaning in Hindi | अल्हम्दुलिल्लाह का क्या अर्थ होता है

Alhamdulillah meaning in Hindi : आज के लेख में हम अल्हम्दुलिल्लाह का मतलब और इसका इतिहास के बारे में विस्तार में जानकारी जानने की कोशिश करेंगे

आज मात्र भारत जैसे आबादी वाले देश में 14.2% से अधिक मुस्लिम समुदाय है और यह शब्द मुस्लिम समुदाय में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है और इसका उपयोग अल्लाह की प्रशंसा के लिए किया जाता है

अल्लाह मुस्लिम धर्म में सबसे महत्वपूर्ण और प्रमुख देवता है। मुस्लिम समुदाय के अनुसार वह एकमात्र और सर्वशक्तिमान हैं, जो सृष्टि के स्वामी और पालक हैं। मुस्लिम धर्म में उन्हें सबसे उच्च और अद्वितीय माना जाता है,

समस्त जीवों के निर्माणकर्ता और परिपालक के रूप में अल्लाह को स्वीकार किया जाता है। उनकी पूजा, समर्पण और श्रद्धा मुस्लिम समुदाय में गहरी है। इसीलिए सभी मुस्लिम समुदाय के मुँह पर हमेशा अल्लाह का नाम होता है

अल्हम्दुलिल्लाह भी एक ऐसा अरबी शब्द है जिसमे मुस्लिम समुदाय अल्लाह का शुक्रिया या धन्यवाद मानते है इसे आप आभार के नाम से भी जान सकते है जिसमे मुस्लिम समुदाय अपने अल्लाह से आभार मानते है

कही सारे लोगों के मन में अल्हम्दुलिल्लाह, इंशाल्लाह जैसे शब्दों को लेकर बहोत सवाल है आज के इस लेख में हम इन्ही सभी सवालो के बारे में जानकारी देने की कोशिश करेंगे

यदि आप भी Alhamdulillah Meaning क्या होता है यह जानना चाहते है तो इस लेख को शुरवात से अंत तक जरूर पढ़े और अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे

 

Alhamdulillah meaning in Hindi

 

Alhamdulillah meaning in Hindi

अल्हम्दुलिल्लाह (अरबी : ٱلْحَمْدُ لِلَّٰهِ, अल-हम्दु लिल्लाह) एक अरबी शब्द है जिसका अर्थ है ” भगवान की स्तुति करो”, या इसका अनुवाद “भगवान का शुक्र है” के रूप में किया जाता है | इस शब्द को तहमीद भी कहा जाता है

अल्हम्दुलिल्लाह का एक लंबा रूप अल-हम्दु एल-इलाही रब्बी एल-आलमीन ( ٱلْحَمْدُ لِلَّٰهِ رَبِّ ٱلْعَالَمِينَ ) है,

जिसका अर्थ है ‘सभी प्रशंसा ईश्वर, भगवान के कारण है सारी दुनिया’, सूरह अल की पहली आयत -फातिहा, अल-कुरान का प्रारंभिक अध्याय।

यह आयत कुरान के सर्वोच्च महत्व का प्रतीक है, जो सभी मुसलमानों के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है।

इसमें ईश्वर की प्रशंसा और समर्पण का संदेश होता है, जो सभी जीवों के लिए उपयोगी है। यह आयत कुरान के प्रारंभिक अध्याय में पाई जाती है, जिससे धर्मिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से इसका महत्व अधिक होता है।

 

अल्हम्दुलिल्लाह का उच्चारण

“अल्हम्दुलिल्लाह” का उच्चारण “अल-हम्दु-लिल्लाह” होता है। जिसे आप अल-हम-दो-लिल-लाह की तरह भी उच्चार कर सकते है | अल्हम्दुलिल्लाह के तीन मूल भाग हैं जैसे की :

  • अल – “द”
  • हम्मद – प्रशंसा, स्तुति, आदर
  • लील्लाह – अल्लाह, ईश्वर

 

अल्हम्दुलिल्लाह का हिंदी में अनुवाद

Alhamdulillah का Hindi में अनुवाद निम्नलिखित है:


  1. “सभी प्रशंसा अल्लाह की है।”
  2. “भगवान की सर्वश्रेष्ठ प्रशंसा हो।”
  3. “सभी प्रशंसा भगवान की है।”
  4. “हर प्रकार की स्तुति अल्लाह के लिए हो।”

जब हम इन सभी वाक्यांश को मिलाकर देखते है तब हम एक बात समझ आती है की Alhamdulillah का मतलब किसी भी वस्तु या चीज के लिए अल्लाह को धन्यवाद देना या फिर उसका श्रेय अल्लाह को देना है | इस शब्द का प्रयोग करने से हम अल्लाह की तारीफ एंव याद करते है

इसीलिए ज्यादातर मुस्लिम समुदाय में आप ने अल्हम्दुलिल्लाह इस शब्द को बहोत बार सुना होगा क्यों की वे चाहते है की उनके जबान पर हमेशा उनके ईश्वर ” अल्लाह का नाम रहे !

वही यदि आप किसी मुस्लिम भाई या बहन को उनके बारे में पूछते है तब उनके जबान पर ” अल्हम्दुलिल्लाह ” यह शब्द होगा इसका मतलब वे अपने बारे में बताने के साथ साथ अल्लाह का भी धन्यवाद (शुक्रिया) कर रहे है

निचे कुछ उदाहरण प्रदान किये है जहां “अल्हम्दुलिल्लाह” का उपयोग किया गया है:

  • जब एक दोस्त ने दूसरे दोस्त से पूछा की जनाब आप की स्वास्थ अब कैसे है तब सामने वाले दोस्त ने इसके जवाब में कहा की मैं अल्हम्दुलिल्लाह, अब मेरा स्वास्थ्य अच्छा है
  • एक व्यापारी ने अपने कारोबार में सफलता की खबर अपने परिवार को सुनाई और बोला, “अल्हम्दुलिल्लाह, हमारे बिजनेस में अब अच्छे दिन आ रहे हैं
  • एक व्यक्ति ने अपने दोस्त के साथ एक बड़े कठिनाई के बाद समस्या का हल पाया और कहा, “अल्हम्दुलिल्लाह, अब हमारी समस्या हल हो गई है।”

 

Alhamdulillah कब बोला जाता है

अल्हम्दुलिल्लाह” कई संदर्भों में बोला जाता है, जैसे कि:

  • सुबह के आरम्भ में नमाज के बाद।
  • किसी अच्छे काम की शुरवात पर।
  • किसी सफलता या सफल परिणाम के समय भी बोलै जाता है ।
  • किसी मुश्किल, संघर्ष या चुनौती के साथ जैसे कि बीमारी, आपत्ति, या दुख के समय ताकद और ईश्वर पर विश्वास रखने के लिए यह बोलते है
  • किसी खुशखबरी के सुनने पर इत्यादि

इसके अलावा, लोग अल्हम्दुलिल्लाह का उपयोग किसी भी समय कर सकते हैं जब उन्हें अपने धार्मिक या व्यक्तिगत विश्वास का अभिवादन करना हो।

 

छींकने के बाद अल्हम्दुलिल्लाह क्यों कहते हैं

छींकने के बाद “अल्हम्दुलिल्लाह” कहने का कारण इस्लामिक तालिमों में दिया गया है जो वैज्ञानिक दृश्टिकोण के अनुसार सही माना जाता है जैसे की ” छींकना शारीरिक तौर पर आने वाली एक साधारण रोगी स्थिति है जो वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण से होती है।

यह एक प्रकार की संगीन समस्या भी हो सकती है। इसलिए, इस्लामी विश्वास में, यह स्वास्थ्य और रोग से निपटने के समय भगवान की रहमत और उसके द्वारा चिकित्सा सहायता के लिए एक प्रकार का आभास हो सकता है।

इसलिए, छींकने के बाद “अल्हम्दुलिल्लाह” कहने का उद्देश्य है जिसके द्वारा इलाज होता है और स्वास्थ्य में सुधार लाता है

 

अल्हम्दुलिल्लाह कितनी बार कहना चाहिए

इस्लाम में, “Alhamdulillah को कहने की कोई निश्चित संख्या नहीं है। धार्मिक तालिमों और सलाहों में इसका उल्लेख किया गया है कि इसे सच्ची नियत के साथ और जहां भी आपको यह उपयुक्त महसूस हो, वहां कहा जा सकता है।

इसलिए, यह व्यक्तिगत और सामाजिक संदर्भों पर निर्भर करता है कि किस ताक पर और कितनी बार “अल्हम्दुलिल्लाह” कहा जा सकता है

किसी भी स्थिति में, इसे ईमानदारी के साथ उच्चारित किया जाना चाहिए। जिस से अल्लाह की सच्चे मन से की तारीफ या याद करना कहा जाता है

अल्हम्दुलिल्लाह का अन्य भाषा में भाषान्तर (translate) और जानकारी

Word  Language
Alhamdulillah Meaning in Malayalam എല്ലാ സ്തുതിയും അല്ലാഹുവിനാണ്

Alhamdulillah Meaning in URDU تمام تعریف اللہ کے لئے ہے
Alhamdulillah for everything meaning in hindi “सभी प्रशंसा अल्लाह के लिए है।”
Alhamdulillah Meaning in Telugu అన్ని ప్రశంసలు అల్లాహ్ కు

Alhamdulillah Meaning in English “All Praise is to Allah”
Alhamdulillah Meaning in Marathi देवाचा आभार आहे अणि देवाचा आशीर्वाद आहे
Alhamdulillah Meaning in Bengali সকল প্রশংসা আল্লাহর

 

FAQ 

सवाल : माशाअल्लाह और अलहम्दुलिल्लाह में क्या अंतर है?

ईश्वर की आभारी, प्रशंसा के लिए अलहम्दुलिल्लाह का इस्तिमाल करते है तो वही किसी चीज़ पर आश्चर्य व्यक्त करना या ईश्वर की इच्छा थी माशाअल्लाह ऐसे कहा जाता है

सवाल : अल्हम्दुलिल्लाह के बदले हम कह सकते है

आप अशोकरुलिल्लाह भी कह सकते हैं और इससे अल्हम्दुलिल्लाह का वही अर्थ निकलता है

 

Conclusion

आज के लेख में हम ने Alhamdulillah meaning in Hindi के बारे में विस्तार में जाना और समझा की मुस्लिम समुदायं में इस शब्द का महत्व क्या है वही हम ने यह भी जाना की अल्हम्दुलिल्लाह कब और क्यों कहा जाता है

तो यदि किसी को अल्हम्दुलिल्लाह कहने में परिशानी हो रही है तो वह इसके बदले अशोकरुलिल्लाह भी कह सकते है

कहने का मतलब इस लेख में हम ने अरबी शब्द Alhamdulillah की पूरी जानकारी विस्तार और सटीक भाषा में समझने की कोशिश की है और उम्मीद करते है की आप को हमारा यह लेख पसंत आया होगा | यदि आप को हमरा यह लेख पसंत आया तो इसे अपने ग्रुप और सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करे

इस लेख को शुरवात से अंत तक पढ़ने के लिए आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया …

Leave a Comment