यदि आप को पता नहीं है की Bharat ki jansankhya kitni hai तब हम आप को बताना चाहते है की क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत दुनिया का सातवाँ सबसे बड़ा देश है और इसकी आबादी दिन-प्रतिदिन तेजी से बढ़ रही है।
अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत एक दिन दुनिया सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन जायेगा, लेकिन क्या आपको पता है कि वर्तमान में भारत की Jansankhya कितनी है ?
अगर नहीं तो आज के लेख में हम भारत की कुल जनसंख्या के साथ विश्व की जनसंख्या से संबन्धित महत्वपूर्ण जानकारी को जानने वालें है।
यह आपके प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए बेहतर साबित हो सकता है, क्योंकि जनसंख्या से संबन्धित प्रश्न हर परीक्षा में पूछा जाता है।
किसी भी देश की कूल जनसंख्या जानने के लिए उस देश के भीतर हर व्यक्ति की गणना (Calculation) किया जाता है और उससे पता लगाया जाता है कि उस देश की वर्तमान आबादी कितना है।
हमारें देश भारत में हर 10 साल पर जनगणना किया जाता है, जो इससे पहले 2011 में हो चुका था
अब फिर से नई जनगणना की तैयारियाँ शुरू हो गई हैं, जो वर्ष 2021 में होने की उम्मीद थी ! परंतु कोविड-19 की वजह से 2021 में भारत की जनगणना नहीं हुई और इसे अक्टूबर 2023 तक के लिए टाल दिया गया है
मतलब भारत की 2021 में होनेवाली की जनगणना देश की 16 वीं जनगणना थी ! परंतु अब यह अक्टूबर 2023 में होने का अनुमान है !
Bharat Ki Jansankhya Kitni Hai
2011 की जनगणना के अनुसार, भारत की कुल जनसंख्या लगभग 121 करोड़ (1.21 अरब) थी। इसमें महिलाएं लगभग 58 करोड़, पुरुष लगभग 62 करोड़ और बच्चे (0-6 वर्ष) लगभग 16 करोड़ थे।
लेकिन 2011 के बाद अभी तक 2021 में भारत में जनगणना का काम की शुरुआत नही हुई है और ना ही कोई सरकारी डाटा बताई गई है,
लेकिन अनुमानतः अंदाजा लगाया जा रहा ही कि वर्तमान में भारत की जनसंख्या 142 करोड़ 86 लाख 27 हजार से भी अधिक हो गई होगी।
भारत में कई निजी संस्थाएं जैसे :-
- IIPS India
- ISEC
- WorldMeter
- UIS
इत्यादि प्रमुख रूप से शामिल है जो इसकी जनसंख्या के साथ-साथ अन्य चीजों का डाटा तैयार करता है।
वहीं अगर हम दुनिया की सबसे आबादी वाली देश चीन की बात करें तो यहाँ 144 करोड़ 25 लाख से अधिक लोगों की संख्या रहती है।
चीन में वर्ष 2011 में 137 करोड़ 65 लाख से अधिक जनसंख्या थी जो मजह लगभग 10 सालों में 7 करोड़ से अधिक बढ़ गई है।
भारत में 2011 की जनगणना के आधार पर लगभग 10 सालों में लगभग 18 करोड़ की जनसंख्या की वृद्धि हुई है। जो चीन से ढाई गुणी अधिक है।
जो इंडिया के लिए चिंता का विषय है। यहाँ हर साल लगभग 1 करोड़ 40 लाख से अधिक की जनसंख्या वृद्धि होती है ! जिसकी रिपोर्ट हम ने निचे एक टेबल के द्वारा प्रदान की है
भारत की ऐतिहासिक जनसंख्या – 2024
वर्ष | जनसंख्या | बदलाव प्रतिशत | वार्षिक परिवर्तन |
2024 | 1,441,719,852 | 0.92 % | 13,092,189 |
2023 | 1,428,627,663 | 0.81 % | 11,454,490 |
2022 | 1,417,173,173 | 0.68 % | 9,609,331 |
2020 | 1,396,387,127 | 0.96 % | 13,275,077 |
2015 | 1,322,866,505 | 1.29 % | 16,450,577 |
2010 | 1,240,613,620 | 1.45 % | 17,194,981 |
2005 | 1,154,638,713 | 1.73 % | 19,001,008 |
2000 | 1,059,633,675 | 1.90 % | 19,070,909 |
इस डाटा में आप देखेंगे कि पिछले साल की तुलना में जनसंख्या बदलाव में कमी आई है। इसका अर्थ यह हुआ कि जैसे-जैसे लोगों में जागरूकता आ रही है वैसे-वैसे जनसख्या वृद्धि दर में कमी दिख रही है, लेकिन इसे और अधिक कम करना होगा।
भारत दुनिया का वर्तमान में दूसरा सबसे बड़ी आबादी वाला देश है और चीन पहला स्थान पर है।
देश की अधिक आबादी हो जाने के कारण उस देश में प्राकृतिक स्रोत, बेरोजगारी, भुखमरी, घर इत्यादि की समस्या होने लगती है।
इसी बात को देखकर चीन ने अपने देश में जनसंख्या नियंत्रण का कड़ी कानून बनाकर दो से अधिक बच्चे जन्म देने पर कानूनी कार्यवाई करने का नियम बना दिया।
जिससे वहाँ काफी हद तक जनसंख्या नियंत्रण काबू हो पाई है। भारत की तेजी से बढ़ती आबादी को देखकर भारत सरकार भी कई कोशिश कर जागरूकता अभियान चलाई है,
जिसका सिर्फ कुछ फायदा ही हो पाया है। आने वालें दिनों में भारत चीन जैसा ही जनसंख्या नियन्त्रण का कड़ी कानून बनाने का काम करेगी।
भारत की जनसंख्या का पूर्वानुमान
जनसंख्या का पूर्वानुमान एक अनुमानित आंकड़ा होता है जो देश की जनसंख्या की संभावित Growth को दर्शाता है।
यह आंकड़ा आमतौर पर विभिन्न प्रमुख कारणों का ध्यान रखते हुए, जैसे कि जन्म दर, मृत्यु दर, और जनसंख्या में संभावित बदलावों के आधार पर निर्धारित किया जाता है।
कई संस्थाएं और विशेषज्ञों की टीम ने जनसंख्या का पूर्वानुमान यानि आने वाले साल से पहले ही उन्होने अनुमान लगा लिया है कि भारत की आबादी अगले कुछ सालों में कितना प्रतिशत बढ़ेगी
और क्या कुछ नया बदलाव आने की संभावना है उसका डाटा नीचे दिया गया है
वर्ष | जनसंख्या | बदलाव प्रतिशत | वार्षिक प्रतिशत |
2025 | 1,454,606,724 | 0.82 % | 11,643,919 |
2030 | 1,514,994,080 | 0.82 % | 12,077,471 |
2035 | 1,567,802,259 | 0.69 % | 10,561,636 |
2040 | 1,611,676,333 | 0.55 % | 8,774,815 |
2045 | 1,645,863,187 | 0.42 % | 6,837,371 |
2050 | 1,670,490,596 | 0.30 % | 4,925,482 |
इस डाटा के आधार पर पूर्वानुमान किया जा रहा है कि भारत 2030 तक दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जायेगा
और आज भारत में घनत्व (P / Km²) 481 लोग रहते है जो 2050 तक बढ़कर 551 लोगों की संख्या हो जायेगी।
यानि जितना जगह में 2020 में 481 लोग रहते है उतना ही जगह में 2050 तक 551 लोगों को रहना पड़ेगा।
भारत की सबसे अधिक आबादी वाला राज्य
उत्तरप्रदेश भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है जिसका कूल आबादी 2011 की जनगणना के अनुसार 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 है।
और वर्तमान में उत्तरप्रदेश जनसंख्या 23.5 करोड़ है यह ऐसा अनुमान विशेषज्ञ के और से दिया गया है !
जो ब्राजील देश के लोकसंख्य से अधिक है जनसंख्या के अनुसार से ब्राजील दुनिया का छठा बड़ा देश है और इस देश के जनसँख्या के मुकाबले हमारे भारत का एक राज्य जोकि उत्तरप्रदेश है |
जिसके कारन उत्तर प्रदेश का जनसंख्या घनत्व 829 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है मतलब प्रति वर्ग किमी के एरिया में 829 व्यक्ति लोग रह रहे है
भारत की सबसे कम आबादी वाला राज्य
भारत का सबसे कम आबादी वाला राज्य सिक्किम है। जिसका कूल आबादी 2011 की जनगणना के अनुसार 6 लाख 7 हजार 688 थी और इसका घनत्व / km2 मात्र 86 है।
सिक्किम की कम आबादी के कई कारण हैं। पहला कारण है सिक्किम का क्षेत्रफल छोटा है मतलब यह राज्य केवल 7096 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला हुआ है, जिससे इसकी आबादी पर सीमित लोग रहते है।
दूसरा कारण है प्राकृतिक अड़चनों का होना। सिक्किम एक पर्वतीय राज्य है जिसमें विशेष रूप से अत्यधिक ऊंचाई है ! जिसके वजह से लोग यहाँ करते है और अन्य क्षेत्रों की ओर जाते हैं, जिससे इस राज्य की आबादी में कमी होती है।
सबसे अधिक जनसंख्या वाली भारतीय शहर
यहाँ 10 ऐसी भारतीय शहर का नाम और आबादी बताई गई है जहाँ लोग सबसे अधिक निवास करते है।
क्रम संख्या | शहर | जनसंख्या |
1. | मुंबई | 12,691,836 |
2. | दिल्ली | 10,927,986 |
3. | बेंगलुरु | 5,104,047 |
4. | कोलकाता | 4,631,392 |
5. | चेन्नई | 4,328,063 |
6. | अहमदाबाद | 3,719,710 |
7. | हैदराबाद | 3,597,816 |
8. | पुणे | 2,935,744 |
9. | सूरत | 2,894,504 |
10. | कानपुर | 2,823,249 |
भारत की जनसंख्या से संबंधित जानकारी
- वर्तमान में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ी आबादी वाला देश है।
- दुनिया के लगभग 17.7 % से अधिक लोग अकेले भारत में रहते है।
- भारत की कूल जनसंख्या अनुमानतः 14 करोड़ से अधिक है।
- उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है, जिसकी संख्या 19 करोड़ 98 लाख से अधिक है।
- सिक्किम भारत का सबसे कम आबादी वाला राज्य है, जिसकी संख्या मात्र 6 लाख 7 हजार ही है।
- विशेषज्ञों के अनुसार भारत 2030 तक दुनिया का सबसे बड़ी जनसंख्या वाली देश बन जायेगी।
- भारत की कूल जनसंख्या का 35.0% से अधिक आबादी शहरी क्षेत्रों में रहती है।
- तो वहीं लगभग 65% तक के भारत के लोग अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में रहते है।
- भारत में जनसंख्या घनत्व 481 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है
- भारत के लोगों का औसतन आयु 70 साल 4 महिना तक ही है
FAQ :
सवाल : 1 साल में भारत की पॉपुलेशन कितनी बढ़ती है
जनसंख्या का वार्षिक विभिन्न कारणों पर निर्भर करती है, जैसे जन्म दर, मृत्यु दर, एवं माइग्रेशन। सामान्यत: भारतीय जनसंख्या की वार्षिक ग्रोथ लगभग 1.1% से 1.2% के आसपास होती है। इसका अर्थ है कि लगभग हर साल भारत की जनसंख्या लगभग 1% से 1.2% तक बढ़ती है।
सवाल : वर्तमान में भारत जनसंख्या में कौन से नंबर पर आता है
जनसंख्या के अनुसार वर्तमान में भारत दूसरे नंबर पर आता है और पहले नंबर पर चीन है
सवाल : भारत की पहली जनगणना कब और किसने की थी
भारत की पहली जनगणना 1872 में हुई थी। और इसे ब्रिटिश शासन के दौरान किया गया था।
सवाल : भारत की अंतिम जनगणना कब और किसने की थी
अंतिम जनगणना वर्ष 2011 में कराई गई थी ! और 2021 में नई जनगणना होने वाली थी परन्तु कोरोना के कारन इसे टाल दिया गया अब सूत्रों के अनुसर 2023 में भारती की जनगणना होगी
सवाल : पूरे विश्व (World) की कुल जनसंख्या कितनी है
एक्सपर्ट और रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में पूरी विश्व की कुल जनसंख्या 7.91 अरब है
सवाल : जनसंख्या वृद्धि के क्या कारण होते हैं
भारत में जनसंख्या वृद्धि के कई कारण हैं, जैसे कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, अधिक जीवनकाल, असामाजिक जीवन और जातिवाद, गरीबी, एजुकेशन और जनसंख्या के विवाह और बच्चों को संभालने के प्रति विचारशीलता की कमी। के कारन जनसंख्या की अधिक वृद्धि होती है
Conclusion
आज के लेख में हम ने Bharat ki jansankhya kitni hai के बारे में जाना और समझा की वर्तमान में भारत की कुल जनसंख्या 144 करोड़ 25 लाख से अधिक है और इस बड़े नंबर के साथ पूरे विश्व में भारत का दूसरा क्रमांक आता है !
भारत की सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य उत्तरप्रदेश है वही सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य सिक्किम के बारे में जाना !
इसके आलावा यदि भारत के जनसंख्या को नियंत्रण करना है तो जनसंख्या नियंत्रण कानून, शिक्षा, आर्थिक विकास और गर्भनिरोधक उपाय जैसे सभी बातों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है
वरना यह जनसंख्या कभी भी नियंत्रण नहीं होगी बल्कि विशेषज्ञ का कहना है की यदि India की Population इसी तरह बढ़ती रहेगी तो 2023 में भारत की जनसंख्या पूरे विश्व में नंबर एक के क्रमांक पर दिखाई देगी …